यूपी बोर्ड : कम्पार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन 6 जून से
प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 6 जून से शुरू होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार 6 जून से 27 जून की मध्यरात्रि तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।हाईस्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र एक विषय में कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे, वहीं इम्प्रूवमेंट के इच्छुक छात्र अपने अनुत्तीर्ण दो विषयों में से किसी एक विषय में परीक्षा देकर परिणाम सुधार सकेंगे। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा का शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है।इंटरमीडिएट के विद्यार्थी किसी भी विषय के एक प्रश्नपत्र के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 6 जून से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.