प्रयागराज, मार्च 30 -- यूपी बोर्ड की कॉपियों की मूल्यांकन निर्धारित समयसीमा एक अप्रैल तक पूरा नहीं हो पाएगा। बोर्ड ने 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन दो दिन रामनवमी का अवकाश पड़ने के कारण और कुछ केंद्रों पर सभी परीक्षकों के नहीं पहुंचने से देरी हो रही है। साथ ही कई केंद्रों पर 29 मार्च से एक अप्रैल तक पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा पड़ने के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ है। अब चार अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच मूल्यांकन कार्य में लापरवाही करने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी भी बोर्ड स्तर से चल रही है। पहले संबंधित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षकों से रिपोर्ट ली जाएगी और उसके बाद कार्रवाई करेंगे। वहीं दूसरी ओर सोमवार को 227 केन्द्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्ति...