सोनभद्र, फरवरी 26 -- सोनभद्र। यूपी बोर्ड के तहत गुरुवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट कृषि की परीक्षा हुई। इस दौरान दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गुरुवार को प्रथम पाली में कुल सात केन्द्रों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में आयोजित इंटर कृषि की परीक्षा में कुल 76 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 74 उपस्थित हुए। दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में जिले के सात केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की टीम परीक्षा केन्द्रों का लगातार भ्रमण करती रही। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षक और केन्द्र व्यवस्थापक पूरी तरह मुस्तैद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...