आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में इस बार परीक्षकों को प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक मोबाइल से यूपी एमएसपी एप के माध्यम से अपलोड करना होगा। यह एप विद्यालय परिधि के दो सौ मीटर के दायरे में ही काम करेगा। यूपी बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष ही इस एप को तैयार कर लिया गया था, लेकिन इस बार से इसे लागू किया जा रहा है। एप की मदद से परीक्षक प्रत्येक छात्र के अंक परीक्षा के तत्काल बाद ही दर्ज कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और बाद में अंकों में फेरबदल की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। पहले प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान परीक्षक आईबी 234 फार्म पर प्रायोगिक परीक्षा के अंक भरकर बोर्ड को भेजते थे। बोर्ड द्वारा इन अंकों को अंतिम परीक्षा परिणाम में जोड़ा जाता था। प्रयोगात्मक परीक्षा को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.