हापुड़, मार्च 10 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 15288 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 578 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई।जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। मंगलवार को 40 परीक्षा केंद्रों पर 15288 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 578 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने चित्रकला और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने गृहविज्ञान विषय का पेपर दिया। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.