सहारनपुर, फरवरी 18 -- जिले में आज (बुधवार) से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 89 केंद्रों पर शुरू हो गईं। इस बार एक परीक्षा केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। इस बार जिले में कुल 68,881 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 36,097 और इंटरमीडिएट के 32,784 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। बरथाकायस्थ स्थित संतोष देवी पब्लिक इंटर कॉलेज को इस बार भी संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है। वहीं, पूर्व में संवेदनशील रहे विवेक पब्लिक इंटर कॉलेज, डूंबर किशनपुर को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। विभिन्न आपत्तियों के बाद उसे केंद्र सूची से हटा दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.