मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। 18 मार्च यानी आज से जिले में चार केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए 2044 परीक्षक, 101 अंकेक्षण एवं 207 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकांए पहुंच गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य एक अप्रैल तक सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी में किया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को सम्पन्न हो गई। परीक्षा के सम्पन्न होने के बाद जिले में अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी थी। बोर्ड परीक्षा के दौरान ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यां...