बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 18 फरवरी से परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं तो कक्ष निरीक्षकों की डयूटी लगनी शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए सभी 110 केंद्रों पर आधे से अधिक स्टाफ बदला जाएगा और एक केंद्र पर दो-दो कक्ष् निरीक्षक रहेंगे। डयूटी लगाने के लिए जिले के सभी स्कूलों से डाटा मांगा गया है। इसी माह तक डयूटी लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की डयूटी ऑफलाइन लगाई जाएगी मगर बोर्ड के पास इनका पूरा डाटा रहेगा। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक लगेंगे और कक्ष निरीक्षक एवं अतिरक्ति केंद्र व्यवस्थापक की डयूटी दस फरवरी से पहले लगा दी जाएगी। परीक्षाओं को पूरी तरह से बोर्ड की गाइड लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.