औरैया, मार्च 7 -- औरैया, संवाददाता। होली की छुट्टियों के बाद शनिवार को भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। जिले में कहीं से भी नकल की सूचना नहीं मिली। प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट के नौ व्यावसायिक विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की निगरानी में कराई गईं। दूसरी पाली में कोई परीक्षा निर्धारित नहीं थी। हाईस्कूल वाणिज्य विषय में कुल 45 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 44 ने परीक्षा दी, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं इंटरमीडिएट के नौ व्यावसायिक विषयों में 155 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 151 ने परीक्षा दी और चार छात्र अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 195 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.