गोंडा, फरवरी 18 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले मे माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को सुबह पहली पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला में सुबह साढ़े सात बजे से विद्यार्थी केन्द्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्र के भीतर सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा को पारदर्शी और शुचितापूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम परस्पर सहयोग में हैं। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने पांच सचल दल टीमें सुबह ही रवाना हो गई। कंट्रोल रूम से पैनी नजर रखी जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.