भदोही, मार्च 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन जिले में चल रहा है। सोमवार को भी गुरुजनों ने कड़ी निगरानी के बीच हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में बने केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। करीब एक सप्ताह से मूल्यांकन का काम चल रहा है। केंद्र पर मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल और इंटर की दो लाख चार हजार उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के जिले में एक मात्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया है। परिषद की ओर से इस केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 37 हजार और इंटरमीडिएट की 67 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है। उप नियंत्रक मूल्यांकन प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि मूल...