सहारनपुर, फरवरी 27 -- यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के पेपर ने विद्यार्थियों को खूब उलझाया। कई केंद्रों से बाहर निकलते समय छात्र-छात्राएं प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते नजर आए। प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा 89 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस विषय में 25,045 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23,793 उपस्थित रहे, जबकि 1,252 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण, कुकरी, परिधान रचना, रंगीन फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल, एकाउंटेंसी, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण जैसे विषयों की परीक्षा 12 केंद्रों पर हुई। इसमें 279 में से 266 परीक्षार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा 88 केंद्रों पर कराई गई। 14,025 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 13,585...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.