बुलंदशहर, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में आज 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। बोर्ड द्वारा करीब 3.50 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कराने के लिए जिले में कुल पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जो बुलंदशहर शहर, गुलावठी और खुर्जा में स्थित हैं। दो हजार से अधिक परीक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए लगाए गए हैं। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं की बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार मूल्यांकन कार्य जिले में कराया जाए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईसकूल व इंटर की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। जिसके बाद अब मूल्यांकन शुरू हो रहा है। डीआईओएस ने बताया की जि...