प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से प्रदेश में 254 केन्द्रों पर शुरू हुआ। पहले दिन हाईस्कूल की 6,41,459 एवं इंटरमीडिएट की 3,00,785 कुल 9,42,244 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। प्रथम सत्र में सभी केन्द्रों पर परीक्षकों को 'क्या करें/ क्या न करें' की जानकारी दी गई। उसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। पहले दिन 1,32,790 परीक्षकों में से 70,025 ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.