बुलंदशहर, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्वक चल रही हैं। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय का पेपर संपन्न हुआ, जिसमें पंजीकृत 1194 छात्रों में से 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं, दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट व्यवसायिक परीक्षा में 18 छात्र अनुपस्थित दर्ज किए गए। जिले के सभी 109 केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर रही। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा के लिए जिले भर के केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। इस विषय के लिए 1194 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1165 छात्र उपस्थित रहे और 29 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह, दोपहर की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसायिक विषयों की परी...