फतेहपुर, जुलाई 17 -- फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को कराए जाने के लिए केंद्रों का निर्धारण किए जाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 20 जुलाई तक सभी विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं को परिषद के पोर्टल पर अपलोड करने का समय दिया गया है। तमाम स्कूल संचालकों ने अपने विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनवाने के लिए जुगाड़ लगाना शुरु कर दिया है। फरवरी में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आगाज होगा। पिछले साल बोर्ड परीक्षा को कराने के लिए 108 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यह भी पढ़ें- परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए स्कूल संचालक लगा रहे जुगाड़परीक्षा केंद्र निर्धारण परीक्षा केंद्रों को इस बार निर्धारण किए जाने के लिए पिछले दिनों दिशा निर्देश बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। फिलहाल माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर विद्यालय मूलभूत सुविधा...