सहारनपुर, फरवरी 14 -- बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले कक्ष व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीआईओएस के अनुसार, केंद्र व्यवस्थापकों-स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद स्तरीय बैठक व प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखे जाएंगे, जिन्हें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। सुरक्षा के लिए छह जोन और छह सचल दल गठित किए गए ह...