बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से छूटे हुए विद्यार्थियों नौ और दस अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। जिला स्तर पर दो केंद्र निर्धारित किए गए है। साथ ही परीक्षा को कराने के लिए परीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। विद्यार्थियों को यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के लिए जिला स्तर पर दो केंद्र बनाए गए है, जिसमें बागपत में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और बड़ौत में जनता वैदिक इंटर कॉलेज को शामिल किया गया। 11 विषयों के लिए 11 परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। दो दिन होने वाले परीक्षा में 513 प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा ह...