चंदौली, अप्रैल 24 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम गुरुवार की शाम चार बजे घोषित कर दिया गया। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे दमक खिल उठे। इस बार हाईस्कूल में आरएन इंटर कॉलेज बैरी, चकिया के छात्र आनंद यादव ने 96.17 और हरिद्वार राय इंटर कॉलेज कमालपुर की छात्रा रेखा कुमारी ने इंटरमीडिएट में 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं छात्र आनंद यादव को प्रदेश में 10वीं रैंक मिली है।यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार जिले में कुल 63755 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल में 31715 और इंटर में 32040 परीक्षार्थी थे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में विवेक, इंटर में जागृति जिले की टॉपर जिले का पास प्रतिशत 86.62 फीसदी है। जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए ...