बुलंदशहर, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में अब अंतिम चरण में है। पांच निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक करीब 90 फीसदी पुस्तिकाओं को जांचा जा चुका है। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए एक अप्रैल की समय सीमा तय की गई है, किंतु जिले में बेहतर प्रबंधन के चलते यह कार्य निर्धारित तिथि से पहले ही संपन्न होने की पूरी उम्मीद है। डीआईओएस ने भी बुधवार को केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियंत्रक व उप नियंत्रकों से मूल्यांकन के बारे में जानकारी ली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर 18 मार्च से चल रहा है। मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 3.50 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड द्वारा भेजी...