यूपी बोर्ड: जिले के 419 स्कूलों का डाटा बोर्ड को भेजा, इसी माह में केंद्रों की सूची
बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रकि्रया का पहला चरण जिले से पूरा हो गया है। गत दिनों बोर्ड से केंद्र निर्धारण की सूची जारी होने के बाद डीआईओएस द्वारा सभी कॉलेजों की मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन करा लिया था। जिसके बाद अब पूरा डाटा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। जिले की सातों तहसीलों से कुल 419 माध्यमिक एडेड, राजकीय व प्राइवेट कॉलेजों का डाटा भेजा है। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज द्वारा इसी महीने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा तय समय सारिणी के तहत दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस बार जिले से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 88 हजार छात्र-छात्राएं अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.