चंदौली, मार्च 17 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं पूरी होने के बाद बुधवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। कापियों के जांचने के लिए तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सौ से ज्यादा उपपरीक्षक और एक हजार से अधिक परीक्षक लगाए गए हैं। मंगलवार को कापियों के जांचने के तीनों केंद्रों पर परीक्षकों के साथ बैठक कर कापियों जांचने की चर्चा की गई। इस दौरान मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन के लिए चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, पीडीडीयू नगर में नगर पालिका इंटर कॉलेज और चकिया आदित्यनारायण इंटर कॉलेज शामिल है। इन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की कुल ढाई लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसक...