बुलंदशहर, जुलाई 28 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की प्राथमिक प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक नई पहल हो रही है। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की जियो-टैगिंग कराई जा रही है।

जियो-टैगिंग की प्रक्रिया जियो-टैगिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विशेष रूप से तैयार किए जा पंजीकृत परीक्षा केंद्रों की लोकेशन और सटीक रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों व अभिभावकों और सचल दस्तों को परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति तलाशने में किसी तरह की परेशानी ...