बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराने के लिए भेजी गई केंद्रों की अनंतिम सूची पर आपत्तियों की भरमार है। 100 से अधिक आपत्तियां इस सूची पर आई हैं और अब डीआईओएस द्वारा इनका निस्तारण किया जा रहा है। चार टीमें इस कार्य के लिए लगाई है। जिन कॉलेजों के पास मानक नहीं हैं उन्हें सूची से हटाया जा रहा है और इनकी जगह दूसरे कॉलेजों को जोड़ा जा रहा है। इसी सप्ताह में आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी और फिर वहां से केंद्रों की फाइनल सूची 30 दिसंबर को आएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाओं को लेकर शासन स्तर से तैयारियां चल रही हैं। जिले से गत दिनों यूपी बोर्ड के सभी विद्यालयों की सूचनाएं अपलोड करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अब बोर्ड ने 115...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.