भदोही, अगस्त 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया विभागीय स्तर से शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए टीम गठित किया जा चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों की तरफ से आनलाइन आधारभूत सूचनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई हे। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम आवेदन करने वाले एक-एक स्कूल में पहुंचकर हकीकत देखेगी। टीम द्वारा सत्यापन रिपोर्ट अगस्त माह के पहले सप्ताह में ही रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षा होती है। आगामी चुनाव के मद्देनजर इस बार केंद्रो का निर्धारण दो माह पहले ही किया जा रहा...