शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में चल रही हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का समापन गुरुवार को कृषि और संस्कृत पेपर करने के बाद हो गया। गुरुवार को परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल में कृषि का पेपर कराया गया, जिसमें 377 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 354 ने पेपर हल किए तथा 23 ने पेपर छोड़ दिया। वहीं इंटरमीडिएट में कंप्यूटर के पेपर में 90 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 86 ने पेपर दिए जबकि चार अनुपस्थिति रहे। इसी तरह दूसरी पाली इंटरमीडिएट में संस्कृत का पेपर कराया गया, जिसमें 424 पंजीकृत के सापेक्ष 399 छात्र छात्राओं ने पेपर दिए जबकि 25 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के अंतिम दिन भी निगरानी की जाती रही। परीक्षा के समापन के बाद अब मूल्यांकन केंद्रों पर कापी चेक की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.