बरेली, जून 26 -- बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा के इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी। अब छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून थी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 26 जून को मोहर्रम का अवकाश और 27 जून 2026 को चतुर्थ शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। छात्रों को शुल्क जमा करने और आवेदन में कोई असुविधा न हो, इसलिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन अब 30 जून तक कर सकेंगे यह भी पढ़ें- इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट के लिए अब 30 तक आवेदन यह भी पढ़ें- झारखंड कंबाइंड...