संवाददाता, फरवरी 27 -- यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक अजब-गजब मामला देखने को मिला है। बोर्ड परीक्षा के दौरान आमतौर पर भीड़, अफरा-तफरी और सख्त निगरानी की तस्वीर सामने आती है, लेकिन गुरुवार को भरथना के एक परीक्षा केंद्र पर इसका बिल्कुल उलटा नजारा देखने को मिला। अकेली छात्रा को कृषि जन्तु विज्ञान की परीक्षा दिलाने के लिए एक दो नहीं बल्कि 15 शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी करनी पड़ी। पूरे कमरे में अकेली परीक्षा दे रही छात्रा पर निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों के अलावा अन्य अधिकारी भी तैनात रहे। यूपी के इटावा में भरथना कस्बे में एसएवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को सुबह की पाली में इंटर की कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा थी। एसएवी इंटर कॉलेज में कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा देन...