फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। अब 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) में भी पारंगत होंगे। शासन के निर्देश पर नामित संस्थाओं द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले में इसके लिए 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं का आनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा और यह पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। विद्यार्थियों को 20 घंटे प्रशिक्षण प्राप्त करना है। इसके बाद उन्हें दो क्रेडिट प्वाइंट के साथ प्रमाण पत्र दिया जाएगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में एआई का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, यह तकनीक छात्रों के लिए रोजगारपरक शिक्षा और भविष्य के रोजगार के अवसरों में सहायक सिद्ध हो सकती है। इसे को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक छात्रों को इस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.