यूपी बोर्ड: इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 से
रामपुर, जुलाई 13 -- रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 और 17 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा संपन्न कराई जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए रामपुर जनपद के ऑनलाइन आवेदन करने वाले अर्ह छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय खुर्शीद गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।इसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है। भूगोल विषय के लिए सुभाष चन्द्र, गृह विज्ञान के लिए स्वाति, रसायन विज्ञान के लिए योगेन्द्र पाल सिंह और जीव विज्ञान के लिए ममता रानी को परीक्षक नियुक्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.