यूपी बोर्ड: आज दोपहर बाद आएगा परीक्षा परिणाम
भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज यानि 23 अप्रैल को दोपहर बाद चार बजे आएगा। उधर, विभागीय अधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उधर, विद्यार्थियों के साथ ही माता-पिता भी परिणाम को लेकर उत्सकु नजर आ रहे हैं। बता दें कि जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 55,688 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। हाईस्कूल में छात्र 13,840, छात्राएं 13,705 तथा इंटरमीडिएट के छात्र 14,293 तथा 13,850 छात्राएं हैं। इस तरह कुल 28,133 छात्र एवं 27,555 छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग किए थे। परीक्षा की निगरानी को तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 94 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 94 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- आज आएगा यूपी बोर्ड परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.