मथुरा, सितम्बर 14 -- मथुरा, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल स्तर पर अब विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अबकी बार विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का पांच अंकों का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में 30-30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा भी होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किए गए बदलाव में हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में मूल्यांकन प्रयोगात्मक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। दोनों विषयों में अब तक विद्यालय स्तर पर ही आंतरिक मूल्यांकन होता था। अब इस नियम को बदलकर इसके स्थान पर परिषद की ओर से विज्ञान व गृह विज्ञान की 30-30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा ...