मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही, जिनकी निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। हालांकि विशेष विषयों की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही, जिससे केंद्रों पर भीड़भाड़ नहीं दिखी। दोनों पालियों में पंजीकृत 6995 के सापेक्ष 6601 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि कड़ाई होने से दोनों पालियों में 394 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीआईओएस समेत सचल दस्तों ने केंद्रों का जायजा लिया। कहीं से कोई भी गड़बड़ी की शिकायत नही मिली। प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत और इंटरमीडिएट कृषि विषय की परीक्षा 124 केंद्रों पर आयोजित हुई। प्रथम पाली कुल 4607 परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.