हापुड़, फरवरी 16 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए चार सचल दल बनाए गए हैं। सचल दल के सदस्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे। परीक्षाएं 18 फरवरी से दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई जाएंगी। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 29 हजार परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यहां हापुड़ जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 40 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इनमें दोनों कक्षाओं के 29 हजार परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बना दिए गए हैं। इसके अलावा चार सचल दल बनाये गए हैं। सचल दल के सदस्य नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों का रोज भ्रमण करेंगे। परीक्ष...