मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां अब पूरी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक कदम तेज कर दिए हैं। परीक्षार्थियों के लिए जरूरी ओएमआर शीट, डेस्क स्लिप, प्रवेश पत्र, नामावली, अवार्ड ब्लैंक सहित अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री जिले में पहुंच चुकी है। इन सामग्रियों का वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा सामग्री के वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए गुरुवार को डीआईओएस गौतम कुमार ने अपने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से सामग्री के रख-रखाव, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.