हापुड़, फरवरी 27 -- जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। शुक्रवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 16442 परीक्षार्थियों ने गणित और भौतिक विज्ञान विषय का पेपर दिया। जबकि 506 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। शुक्रवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 16442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 506 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने सुबह की पाली में गणित विषय का पेपर दिया। जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने भौतिक विज्ञान का पेपर दिया। दोनों विषयों का पेपर कठिन रहा। कठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.