यूपी बोर्ड:अंकपत्र में त्रुटि ठीक करने के लिए छह मई तक आवेदन करें
हापुड़, मई 2 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र, सह अंकपत्र में त्रुटि ठीक कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए छह मई तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किया जा चुका है। यदि परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि, जैसे छात्र छात्रा का नाम, माता पिता का नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन अपेक्षित हो, तो संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल डाउनलोड कर लें। वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन छह मई तक होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.