रुडकी, दिसम्बर 14 -- थाना क्षेत्र स्थित यूपी बोन फैक्ट्री में चोरी की नीयत से दो आरोपी घुस गए। सिक्योरिटी गार्डों की सतर्कता से दोनो चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। चोरी की कोशिश में लगे आरोपियों के कब्जे से मोटर, जनरेटर बरामद किया गया है। फैक्ट्री से दो बैटरियां भी गायब बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। गौतम सिक्योरिटी सर्विसेज के सुपरवाइजर रणजीत सिंह निवासी दुगचाड़ी, थाना देवबंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार देर शाम को अपने गार्ड संजय और रामकिशन के साथ फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। अचानक पीछे की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुस आए। गार्डों को भनक लगते ही उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर चोरों का पीछा किया। खेतों की ओर भाग रहे दोनों चोरों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.