लखनऊ, फरवरी 26 -- भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी तैयारी वर्ष में एसआईआर के साथ ही संगठननात्मक गठन प्रक्रिया पूरी करने का दबाव है। बीती रात पार्टी ने 230 से अधिक मंडल अध्यक्ष और घोषित किए। इनकी घोषणा जिला स्तर पर की गई। अभी करीब 80 मंडल अध्यक्षों का ऐलान होना बाकी है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों, प्रदेश संगठन सहित कई विषयों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की बंद कमरे में घंटों बैठक चली। माना जा रहा है कि होली बाद इसकी घोषणा होगी। भाजपा ने प्रदेश को छह क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों और 1918 मंडलों में बांट रखा है। अभी तक 84 जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। तकरीबन 1600 मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी हो चुकी है। इसकी भी कवायद चल रही है। बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों का सवाल है त...