संवाददाता, दिसम्बर 13 -- यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए महराजगंज के सांसद व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का निर्विरोध चयन तय होते ही जिले में उत्साह का माहौल बन गया। नामांकन प्रक्रिया में केवल पंकज चौधरी का ही पर्चा दाखिल होने से उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। इस खबर के सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच पदाधिकारियों ने पटाखा फोड़ खुशियों का इजहार किया। वहीं, बहुत बड़ी तादात में भाजपाई एक दिन पहले से लखनऊ पहुंच गए हैं। शनिवार को जैसे ही यह खबर जिले में पहुंची कि यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पंकज चौधरी ही हैं तो जिले में जश्न शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ता उनके धनेवा-धनेई स्थित आवास पर पहुंचे और पटाखे फोड़कर...