प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 13 -- प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर। यूपी और बिहार में रुपये दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो ठगों को किडनैप कर लिया गया। इस किडनैपिंग के बाद हड़कंप मच गया है। काफी मशक्कत के बाद ठगी के मास्टरमाइंड वाराणसी निवासी संतोष झा और पटना के रतन झा को गाजीपुर से पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों का रविवार को मुजफ्फरपुर के भिखनपुरा से अपहरण हो गया था। घटना के बाद एसएसपी कांतेश मिश्रा ने एसआईटी का गठन किया था। अ पहर्ता दोनों को काली स्कॉर्पियो में उठाकर गाजीपुर ले गए थे। इस दौरान अपहृत की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। घटना के संबंध में पटना के कदमकुआं थाने के राजेंद्रनगर निवासी डॉली कुमारी ने सदर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। वह अपहृत रतन झा की भाभी बताई जा रही है। उन्होंने पुलिस बताया कि पिछले पांच ...