कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- कुशीनगर। यूपी और बिहार को जोड़ने वाला पचरुखिया स्थित बांसी नदी पर बना पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था, जिसके कारण आवागमन लगभग ठप हो गया था। क्षतिग्रस्त पुल यात्रियों के लिए खतरा बन गई थी। इससे बाजार के अस्तित्व तक पर भी संकट खड़ा हो गया था। यह मार्ग दोनों राज्यों के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि आसपास के गांवों में बसे लोगों की शिक्षा, व्यापार और दैनिक आवश्यकता इसी रास्ते पर निर्भर रहती है। बड़े वाहनों का प्रवेश पहले ही बंद हो चुका था और छोटे वाहनों व पैदल चलने वालों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने लगातार पुल के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और स्थिति से अवगत कराया। विधायक की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.