लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी और बिहार में परिवहन निगम की बसों के किराये में एकरूपता लाए जाने के साथ ही दोनों राज्यों के बीच 14 नए रूटों पर बसें चलाए जाने पर सहमति बनी है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के बीच सोमवार को लखनऊ में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी हुए।

बसों की बेहतर कनेक्टिविटी लखनऊ स्थित होटल अवध क्लार्क में आयोजित द्विपक्षीय वार्ता में दोनों राज्यों के बीच बसों की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही यात्रियों को आरामदायक और सुलभ यात्रा के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 14 नये मार्गों पर बसों के संचालन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। दोनों राज्यों के मध्य 2016 से 25 विभिन्न मार्गों पर बसें चल रही हैं। ...