चंदौली, अप्रैल 1 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । यूपी और बिहार के बीच कर्मनाशा नदी पर जल्द नए पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे न केवल जिले के लोगों को फायदा होगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्र से बिहार भी आना जाना आसान हो जाएगा। इसके लिए चकिया विधानसभा क्षेत्र के नरहन और मैढ़ी गांव के बीच कर्मनाशा नदी पर बनने वाले इस पुल के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही सेतु निगम को धन आवंटित कर दिया गया है। इस पुल के बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार को जोड़ने के लिए यह रास्ता और सुगम हो जाएगा। चंदौली जिला मुख्यालय से नवहीं, मैढ़ी, अलहलादपुर, नरहन, धरौली और राजा बजार होते हुए बिहार के लिए रास्ता गया हुआ है। जिस पर अलहदादपुर और नरहन के बीच कर्मनाशा नदी पर वर्षों पुराना पुल बना हुआ है जो जर्जर हो चुका है। इस साल तो बारिश में पुल पर कुछ समय के लिए आई ...