सहारनपुर, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश और बिहार के किसान देश में सबसे कम आय पाने वाले राज्यों में शामिल हैं। यह खुलासा कैराना से सांसद इकरा हसन द्वारा लोकसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने किया है। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने संसद में बताया कि यूपी और बिहार में किसान औसतन 8 हजार रुपये से भी कम मासिक आय पर जीवन यापन कर रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है। लोकसभा में दिए गए जवाब के अनुसार, किसानों की आय से जुड़े ये आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसएस) के सर्वे पर आधारित हैं। सर्वे में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश में एक किसान परिवार की औसत मासिक आय करीब 8,061 रुपये, जबकि बिहार में यह और भी कम होकर 7,542 रुपये रह गई है। यह आय खेती, पशुपालन, मजदूरी और अन्य छोटे-मोटे कामों को मिलाकर बताई गई है। सरकारी आंकड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.