कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात से महा जाम लगी हुई है। यूपी से बिहार जाने वाली ट्रकों अन्य भारी वाहनों की कतारो को देखकर लग रहा है की जाम टूटने का नाम नहीं ले रही है। छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के बलथरी चेक पोस्ट पर पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा की जा रही सघन जांच के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हाल ही में आरटीओ से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई के बाद जांच प्रक्रिया को और कड़ा कर दिया गया है। ट्रकों की गहन चेकिंग के कारण वाहनों की रफ्तार लगभग थम गई है, जिससे धीरे धीरे जाम की स्थिति विकराल हो गई है।यह मामला पहले भी सुर्खियों में रह चुका है । अवैध वसूली के आरोपों को लेकर गोपालगंज के विधायक मिथलेश तिवारी ने विधानसभा में...