नई दिल्ली, मार्च 10 -- यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी सहित देश के कई क्षेत्रों में दूल्हे के साथ सहबाला बैठाने की परंपरा है। आपने कभी सोचा कि दूल्हे के साथ उसके जैसे कपड़ों में एक छोटा लड़का क्यों बैठाया जाता है? चलिए पहले सहबाला का मतलब समझते हैं। सहबाला शब्द दो शब्दों के मेल से बना है- सह मतलब साथ और बाला यानी बालक। इसका शाब्दिक अर्थ है साथ चलने वाला लड़का। दूल्हे के साथ सज-धज कर बैठने वाला यह छोटा बच्चा अमूमन दूल्हे का छोटा भाई, भतीजा या भांजा होता है। इसे कई क्षेत्रों में बिनेक, सहबोला या शहबाला भी कहा जाता है।ऐतिहासिक और सुरक्षात्मक मान्यता हिंदू मान्यता के अनुसार विवाह एक यज्ञ संस्कार है। इस दौरान दूल्हे की रक्षा के लिए एक निर्दोष, कुंवारे बालक को साथ बैठाया जाता है। माना जाता है कि बच्चे की उपस्थिति शुभ होती है और नकारात्मक शक्तियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.