यूपी-बिहार, MP, गुजरात से केरल तक...; AAP ने देशभर के लिए बना लिया बड़ा प्लान
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल के मिश्रण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। E20 वाले पेट्रोल से माइलेज कम होने के साथ गाड़ियों में खराबी का दावा करते हुए दिल्ली में टाउनहॉल करने वाले अरविंद केजरीवाल ने अब देशभर में बिगुल फूंकने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, यूपी से केरल तक देश के सभी राज्यों में जाकर टाउनहॉल करने और जनता को इस मुद्दे पर एकजुट करने को कहा गया है। शुक्रवार को तारीखों की घोषणा की। संजय सिंह ने कहा कि इथेनॉल से किस तरह देशभर में गाड़ियां खराब हो रही है, इसको लेकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लंबा अभियान चलाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.