यूपी बालिका टीम के चयन मुकाबले 12 से
कानपुर, सितम्बर 10 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-15 बालिका यूपी टीम के चयन मुकाबले 12 और 13 सितंबर को कमला क्लब में होंगे। मुख्य चयन प्रक्रिया में प्रदेशभर के जिलों से चुनी गई महिला क्रिकेटर हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों को 11 सितंबर को कमला क्लब में रिपोर्ट करना है। कानपुर से चयन मुकाबलों के लिए 11 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसमें अनुश्री कश्यप, भव्या अवस्थी, दिव्या, दिशा सिंह, काव्या बंदोह, माही, मनी पाल, नंदिका यादव, परी यादव, वंशिका यादव और आराध्या सिंह शामिल हैं। दो दिन तक होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैच प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर मंडलीय कबड्डी महिला टीम का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.