प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव में 30 जनवरी से शुरू हो रहे चौथे चरण के मतदान के क्रम में प्रयागराज में अब चार दिन (30 व 31 जनवरी और एक व दो फरवरी) वोट डाले जाएंगे। यहां लगभग 33 हजार मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यूपी बार कौंसिल सचिव रामकिशोर शुक्ल ने बताया कि प्रयागराज में मतदान के दिनों में बढ़ोतरी गुरुवार को हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई है। उन्होंने बताया कि यूपी बार कौंसिल परिसर में मतदान 30 जनवरी को पूर्व निर्धारित समय सुबह नौ बजे शुरू होगा जबकि 31 जनवरी और एक व दो फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। उन्होंने कहा है कि मतदान के लिए वकीलों सीओपी आइडेंटिटी कार्ड या प्रमाण पत्र या परिचय पत्र या अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाण पत्र ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.